सबसे ज्वलंत मुद्दा क्या है
आतंकवाद एक बड़ा मुद्दा हो सकता है
या हो सकता है दो देशों में युद्ध भी
स्वास्थ्य गरीबी और महंगाई भी एक अच्छा मुद्दा है
मुद्दा तो है जात-पात और धर्म भी
नशाखोरी भी है मुद्दा कई परिवारों के लिए
संस्कृति की रक्षा भी मुद्दा बन सकती है
मुद्दा तो है किसी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों पर होने वाला हमला भी
बलात्कार और उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को कुचलना भी एक मुद्दा है
पर सबसे ज्वलंत मुद्दा है
लोगों में संवेदनाओं का खत्म हो जाना
Comments
Post a Comment