Skip to main content

Naam mai kya rakha hai.

अक्सर ये वाक्या सुनने में आता है कि नाम में क्या रखा है ? मेरा एक दोस्त है श्याम चतुर्वेदी उसकी कहानी सुनकर आप अगली बार से नाम में क्या रखा है नहीं बोलेंगे जब उसका जन्म हुआ तो एक डॉक्टर इन ट्रेनिंग जिसका नाम श्याम था उससे श्याम चतुर्वेदी यानी मेरे दोस्त के डिस्चार्ज पेपर्स खो गए थे और उनके बिना उसको डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा था जिस कारण उन्हें तीन दिन तक इंतजार करना पड़ा तीसरे दिन उसकी दादी के सब्र का बांध टूट गया जिस कारण उनकी श्याम से बहस हो गई श्याम ने समझाने कि कोशिश की पर दादी नहीं समझी और खीस में उन्होंने कहा कि जाओ तुम ही इसे रख लो इसे भी अपनी तरह ही बना लेना श्याम बना लेना तो इस तरह उसे अपना नाम मिला और बात रही उपनाम की तो उपनाम उसकी चॉइस नहीं थी। किसी की भी नहीं होती पर उसे अपने उपनाम से भी बहुत प्रेम और साथ ही गर्व भी था क्योंकि उसके हिसाब से चतुर्वेदी वे ब्राह्मण होते है जिन्हे चारो वेदों का ज्ञान होता है और इसी प्रकार त्रिवेदी और द्विवेदी वे ब्राह्मण होते है जिन्हे तीन और दो वेदों का ज्ञान होता है और इस बात का सबूत वो इन उपनामों के संधि विच्छेद करके देता था पर इस तरह तो एक वेद के ज्ञानी का नाम वेदी होना चाहिए पर ऐसा नहीं है खैर ये बात अब पुरानी हुई आज तो हर व्यक्ति खुद को चारो वेदों का ज्ञानी मानता है

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Mai chahta hu

मैं चाहता हूं... हंसना खिल खिलाकर और साथ ही चाहता हूं खुलकर रोना भी मैं चाहता हूं दौड़ना तेज सभी से और साथ ही चाहता हूं चलना धीरे... बहुत धीरे मैं चाहता हूं सभी उलझने पल मे सुलझा ...

ख्वाब का मारना

आओ तुम्हें एक ख्वाब को मरता हुआ दिखाऊं। वह चढ़ जाएगा अपनी ही बनाई किसी इमारत की छत पर और कूद जाएगा ठीक वहीं जहां तुम खड़े हो वह ठीक तुम्हारे सामने दम तोड़ देगा। या फिर ले आएगा कहीं से उम्मीदों का जहर और उसे खा कर इधर-उधर भागेगा इस उम्मीद में कि तुम उसे बचा लो लेकिन ऐसा नहीं होगा वह छोड़ देगा अपने शरीर को ढीला और उसका शरीर नीला पड़ जाएगा। या फिर वह अपनी उलझन को समेट कर उससे एक रस्सी बनाएगा और उसे अपनी गर्दन में डालकर झूल जाएगा थोड़ा छटपटाएगा और फिर मर जाएगा। या फिर आएगी रिश्तों की एक गाड़ी और उसे सड़क पर अकेला चलता देख उसे कुचल देगी और वह उसके बोझ तले दबकर मर जाएगा। अगर ऐसा ना हुआ तो वह गुमनामी के अंधेरे में चुपचाप बैठे बैठे नाउम्मीदी से धीरे धीरे खुद ही मर जाएगा बिना शोर किए,बिना कुछ कहे जैसा कि होता आया है हर बार बार बार