एक बार दोबारा से आपको अपने क्लासरूम की तरफ ले चलता हूं बारहवी की क्लास है मैं अब क्लास में पीछे बैठता हूं मेरे साथ दो लड़के और बैठते है आलोक और विक्की। दोनों को ही रैपिंग का शौक है आलोक को म्यूजिक का शौक है और अपना एक म्यूजिक चैनल भी चलता है और विक्की को कहानियां सुनाने का। वह काफी रोचक कहानियां सुनाता है वैसे तो दोनों ही बहुत अच्छे थे पर शुरुआत मै मुझे उनके साथ बैठने में मज़ा नहीं आता था क्योंकि वो दोनों मेरे लिए नए थे वैसे तो हमने ग्यारहवीं भी साथ में ही की थी पर उस दौरान मेरी उनसे ज्यादा बात नहीं हुई थी अक्सर क्लास में पीछे बैठकर दोनों रैपिंग करते रहते थे मुझे भी रैपिंग पसंद थी दरअसल यंग लोगो को अक्सर रैपिंग ही पसंद आती है पर मुझे उनसे शिकायत थी कि वो इंग्लिश में रैपिंग करते थे और हर हिंदी भाषी की तरह मेरे अंदर से भी यही आता था कि वे भी हिंदी मै रैपिंग करे
एक दिन की बात है मै आलोक और आमोद तीनों बात कर रहे थे मैने आलोक से कहा "भाई तू हिंदी मै रैप किया कर" वह बोला "भाई तुझे मै क्या बोलूं" क्योंकि वह मुझे समझा कर थक चुका था उसका मानना था कि हिंदी मै उसे फील नहीं आती। इतना सुनते ही आमोद बोला "क्या बोलेगा! पापा बोल दे" मै हसने लगा अलोक और आमोद भी हस दिये। इसी के साथ में क्लास में ये डायलॉग फैमस हो गया अब मुझे भी रैपिंग पसंद आने लगी थी सो मैने भी लिखना शुरू कर दिया एक दिन जब क्लास मै पीछे रैपिंग चल रही थी तब मै वहां पहुंचा तो विक्की ने कहा "सोनू भाई रैपिंग तू कर" वह मैने कुछ लाइन पढ़ी
Say me nothing
Just call me your dad
I'm so bad
You're so glad
To know that I am your dad
अलोक ओर विक्की को ये लाइन पसंद आई और मुझे भी
मैं चाहता हूं... हंसना खिल खिलाकर और साथ ही चाहता हूं खुलकर रोना भी मैं चाहता हूं दौड़ना तेज सभी से और साथ ही चाहता हूं चलना धीरे... बहुत धीरे मैं चाहता हूं सभी उलझने पल मे सुलझा ...
Comments
Post a Comment