Skip to main content

In search for love

कुछ दिनों से रोजाना एक प्रेमी जोड़े के बारे में सुन रहा हूं कि उन्होंने अपने घर वालो कि मर्ज़ी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया है लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाए देते है बात यह तक तो ठीक थी पर कुछ लोगों ने अपना फैसला सुनाना शुरू कर दिया है तो मै आप लोगो से यह पूछना चाहता हूं कि फैसला करने के लिए आपने क्या पयमना तय किया है
मै यहां ना ही किसी का बचाव कर रहा हूं और  ही किसी के ख़िलाफ़ हूं मेरा मानना है कि हर किसी के प्यार करने का तरीका अलग होता है साथ ही मै यह भी मानता हूं कि संभोग की इच्छा को तो कतई प्यार नहीं कहा जा सकता और ऐसा कहकर मै वासना को कमतर नहीं बताना चाहता बल्कि यह कहना चाहता हूं कि ये दोनों दो अलग-अलग एहसास है मै ऐसे कई लोगो से मिला हूं जिन्होंने अपने माता पिता की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर शादी कर ली और आज दोनों ही एक दूसरे का सर फोड़ रहे है (और इसका दोषी मैं तेजी से होते हुए मॉडर्नाइजेशन को मानता हूं क्योंकि इसके कारण लोगो मै काफी तेजी आई जिसके कारण उन्हें आकर्षण और प्रेम मै अंतर दिखना बंद हो गया) साथ ही यह भी सच है कि जिन लोगो की शादी उनके माता पिता के फैसले से हुई है उनके भी हालात कुछ अच्छे नहीं है।
कुछ लोग कहते है कि अभी उनमें समझदारी कि कमी है और मै भी मानता हूं कि उनमें समझदारी कि कमी है क्योंकि समझदारी से तो समझौते किए जाते है ना कि प्रेम
प्रेम कभी भी एकदम से नहीं होता इसीलिए मै लव एट फर्स्ट साइट को नकारता हूं असल मै प्रेम कई चरण मै धीमे धीमे होता है जिसका फर्स्ट स्टेज होता है आकर्षण और धीरे धीरे इसमें अन्य भाव जुड़ते जाते है
मेरा मानना है कि प्यार की अपनी कोई परिभाषा नहीं होती और न ही मै अपनी सीमित समझ से इसे किसी खांचे मै फिट करता हूं क्योंकि प्रेम तो आपको दायरे से बाहर देखने में मदद करता है

Comments

Popular posts from this blog

Mai chahta hu

मैं चाहता हूं... हंसना खिल खिलाकर और साथ ही चाहता हूं खुलकर रोना भी मैं चाहता हूं दौड़ना तेज सभी से और साथ ही चाहता हूं चलना धीरे... बहुत धीरे मैं चाहता हूं सभी उलझने पल मे सुलझा ...

ख्वाब का मारना

आओ तुम्हें एक ख्वाब को मरता हुआ दिखाऊं। वह चढ़ जाएगा अपनी ही बनाई किसी इमारत की छत पर और कूद जाएगा ठीक वहीं जहां तुम खड़े हो वह ठीक तुम्हारे सामने दम तोड़ देगा। या फिर ले आएगा कहीं से उम्मीदों का जहर और उसे खा कर इधर-उधर भागेगा इस उम्मीद में कि तुम उसे बचा लो लेकिन ऐसा नहीं होगा वह छोड़ देगा अपने शरीर को ढीला और उसका शरीर नीला पड़ जाएगा। या फिर वह अपनी उलझन को समेट कर उससे एक रस्सी बनाएगा और उसे अपनी गर्दन में डालकर झूल जाएगा थोड़ा छटपटाएगा और फिर मर जाएगा। या फिर आएगी रिश्तों की एक गाड़ी और उसे सड़क पर अकेला चलता देख उसे कुचल देगी और वह उसके बोझ तले दबकर मर जाएगा। अगर ऐसा ना हुआ तो वह गुमनामी के अंधेरे में चुपचाप बैठे बैठे नाउम्मीदी से धीरे धीरे खुद ही मर जाएगा बिना शोर किए,बिना कुछ कहे जैसा कि होता आया है हर बार बार बार