Skip to main content

पलायन के बाद

अक्सर अख़बारों में पढ़ने को मिलता है कि इस साल इतने लोगो ने किसानी से पलायन किया। पर अखबारो में उनके आगे की जिंदगी के बारे में कोई जिक्र नहीं किया जाता।
बात पिछले साल की है पेशे से मिस्त्री एक व्यक्ति जो कि कुछ साल पहले ही शहर आया था उसने बताया कि वह पहले किसानी करता था और फसल का मूल्य ना मिलने के कारण उसका कर्ज काफी बढ़ गया था सो उस कर्ज को खत्म करने के लिए उसने गाव के एक व्यक्ति से कर्ज लिया जो कि शहर में ठेकेदार था और इस कर्ज को चुकाने के लिए उसने ठेकेदार के यह काम करना शुरू कर दिया इस तरह वह शहर आया ठेकेदार हर महीने की तनख्वाह से कुछ रुपए अपनी किश्त की तरह काट लेता है और बचे हुए रुपयों को उसके परिवार को गांव में भेज देता है उसने बताया ये आखिरी साल है इसके बाद वो कर्ज से मुक्त हो जाएगा और इसके बाद वह अपना काम करेगा साथ ही उसने यह भी बताया कि उसका परिवार अब भी किसानी से जुड़ा हुआ है उसने बड़े गर्व से बताया कि उसका बेटा पढ़ाई के साथ किसानी भी करता है मैंने उससे पूछा शहर में उसकी जीविका कैसे चलती है? तो वह बोला "मारिहा मन सुखैय पेट तब होतो टका से भेट" ये एक लाइन  उसकी पूरी ज़िन्दगी का सार थी जो कि उसके जीवन के संघर्ष को बताती है

Comments

Popular posts from this blog

Mai chahta hu

मैं चाहता हूं... हंसना खिल खिलाकर और साथ ही चाहता हूं खुलकर रोना भी मैं चाहता हूं दौड़ना तेज सभी से और साथ ही चाहता हूं चलना धीरे... बहुत धीरे मैं चाहता हूं सभी उलझने पल मे सुलझा ...

ख्वाब का मारना

आओ तुम्हें एक ख्वाब को मरता हुआ दिखाऊं। वह चढ़ जाएगा अपनी ही बनाई किसी इमारत की छत पर और कूद जाएगा ठीक वहीं जहां तुम खड़े हो वह ठीक तुम्हारे सामने दम तोड़ देगा। या फिर ले आएगा कहीं से उम्मीदों का जहर और उसे खा कर इधर-उधर भागेगा इस उम्मीद में कि तुम उसे बचा लो लेकिन ऐसा नहीं होगा वह छोड़ देगा अपने शरीर को ढीला और उसका शरीर नीला पड़ जाएगा। या फिर वह अपनी उलझन को समेट कर उससे एक रस्सी बनाएगा और उसे अपनी गर्दन में डालकर झूल जाएगा थोड़ा छटपटाएगा और फिर मर जाएगा। या फिर आएगी रिश्तों की एक गाड़ी और उसे सड़क पर अकेला चलता देख उसे कुचल देगी और वह उसके बोझ तले दबकर मर जाएगा। अगर ऐसा ना हुआ तो वह गुमनामी के अंधेरे में चुपचाप बैठे बैठे नाउम्मीदी से धीरे धीरे खुद ही मर जाएगा बिना शोर किए,बिना कुछ कहे जैसा कि होता आया है हर बार बार बार